रूस-यूक्रेन युद्धविराम के लिए पुतिन की नई शर्त, ट्रंप को फोन टॉक में बताया प्लान

Russia Ukraine War: वर्तमान समय में यूक्रेन के साथ युद्धविराम के लिए रूस के राष्ट्रपति नई शर्त रखी है. ऐसे में उन्‍होंने इसे लेकर डोनाल्‍ड ट्रंप से टेलीफोन कॉल पर बात की. इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कीव से पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्सक का पूर्ण नियंत्रण रूस को सौंपने की मांग की और इसके बदले में रूस खेरसन और जापोरिझिया के कब्जाए गए क्षेत्र लौटाने को तैयार है. जानकारी के मुताबिक, व्हाइट हाउस के अधिकारी स्टीव विटकॉफ जेलेंस्की से बातचीत के दौरान डोनेत्सक रूस को सौंपने का दबाव डाला और कहा कि डोनेत्सक में ज्यादातर रशियन बोलने वाले लोग रहते हैं.

जेलेंस्‍की ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

फिलहाल यूक्रेन ने पुतिन की नई शर्त को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है और न ही कोई प्रतिक्रिया जाहिर की है. लेकिन इस मामले के लेकर यूक्रेन का कहना है कि रूस की नई मांग पर पश्चिम के देश और अमेरिका तैयार हैं, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अपने लोगों से बातचीत करने के बाद ही फैसला लेंगे. इसके साथ ही यूक्रेन अपनी नाटो का सदस्य बनने की मांगपर अड़ा है और अड़ा रहेगा. इतना ही नही यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी भी चाहिए और तब जाकर वे युद्धविराम समझौता मानेंगे. ऐसे में जेलेंस्की ने कहा कि रूस हर बार अपनी जिद पर अड़ता है तो इस बार वे भी अड़े हैं.

पुतिन-जेलेंस्की से हुई है ट्रंप की बात

जानकारी देते हुए बता दें कि एक बार फिर अमेरिका क राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन की जंग को रुकवाने का प्रयास शुरू किया है. ऐसे में इसके लिए उन्‍होंने पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने करीब 2 घंटे फोन पर बात की. बातचीत के दौरान पुतिन ने युद्धविराम के लिए शांति वार्ता करने पर सहमति जताई और अपनी मांग रखी. इसके साथ ही पुतिन से बात करने के बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस में जेलेंस्की से बात की. बता दें कि ट्रंप ने यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें देने से इनकार कर दिया. इस दौरान पुतिन को चेतावनी भी दी कि इस बार युद्धविराम नहीं हुआ तो वे यूक्रेन को मिसाइलें दे देंगे. आगे जो होगा, उसका जिम्मेदार खुद रूस होगा.

इसे भी पढ़ें :- दिवाली से पहले जहरीली हुई दिल्ली की हवा, 273 तक पहुंचा AQI, कई इलाकों में अत्यधिक खराब स्थिति

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version