रूस ने एक बार फिर यूक्रेन को बनाया निशाना, कीव में की भीषण बमबारी, दो की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine war: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाया है. इस दौरान रूसी सैनिकों ने कीव में मिसाइल और सिलसिलेवार ड्रोन हमले किए, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है. इस बात की जानकारी यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा दी गई है.

उन्‍होंने बताया कि 7 मई को कीव पर मिसाइल और ड्रोन हमले में दो लोग मारे गए और अन्य घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. इसके साथ ही आपातकालीन सेवाओं द्वारा फुटेज भी जारी किया गया है, जिसमें शेवचेनकिव्स्की जिले में एक अपार्टमेंट की इमारत में आग जलती हुई दिखाई दे रही है, जहां अग्निशामकों ने दो लोगों के शव बरामद किए.

कीव में पाए गए बैलिस्टिक मिसाइल और 28 ड्रोन

कीव शहर के सैन्य प्रशासन के मुताबिक, राजधानी के हवाई क्षेत्र में एक मिसाइल और कम से कम 28 ड्रोन थे. कीव में यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा 8-10 मई को युद्ध विराम की योजना से पहले हुआ है, जिसकी यूक्रेनी अधिकारियों ने पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि रूस द्वारा किए गए इस हवाई हमले में एक बैलिस्टिक मिसाइल और 28 ड्रोन पाए गए. एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले के दौरान मिसाइल और 11 ड्रोन को मार गिराया.

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन के मलबे से शेवचनकिव्सकी जिले में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत के कई फ्लैट में आग लग गई. जिसमें घायल तीन बच्चों सहित चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को मौके पर ही उपचार दिया गया.

ड्रोन के मलबे से उपरी मंजिल पर लगी आग

कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन’ के मुताबिक, स्वियातोशिन्स्की जिले में ड्रोन का मलबा नौ मंजिला इमारत पर गिरा, जिसके कारण उसके ऊपरी मंजिल के फ्लैट में आग लग गई. वहीं, नीप्रोव्स्की जिले में ड्रोन हमले में एक बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलें आंशिक रूप से नष्ट हो गईं, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. वहीं, इस हमले को लेकर मॉस्को की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

इसे भी पढें:-आतंकियों को मारने के बाद भारतीय सेना ने पड़ोसी देश को दी एक और गहरी चोट, नौसेरी बांध को बनाया निशाना

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version