इस देश में धूम्रपान पर लगा प्रतिबंध, बच्चों के लिए उठाया गया ये कदम

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

France Smoking Ban: फ्रांस ने बच्चों को धूम्रपान से होने वाले स्वास्थ्य खतरों से बचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. फ्रांस ने पार्क, स्‍कूलों, समुद्री किनारों सहित अन्‍य सार्वजनिक स्‍थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगा दिया है. अब पब्लिक प्लेस पर धूम्रपान करते हुए पकड़े जाने पर सजा मिलेगी. फ्रांस की स्वास्थ्य और परिवार मंत्री कैथरीन वौट्रिन ने धूम्रपान बैन की जानकारी देते हुए कहा कि फ्रांस में सार्वजनिक स्थानों पर जहां बच्चे आते-जाते रहते हैं वहां धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है.

इस दिन से होगा लागू

मंत्री कैथरीन वौट्रिन ने बताया कि धूम्रपान पर प्रतिबंध एक जुलाई से लागू होगी. रोक लागू होने के बाद पार्कों, समुद्री किनारों, स्कूल के बाहर, बस स्टॉप और स्पोर्ट्स वेन्यू पर धूम्रपान करने पर सजा का प्रावधान होगा. उन्होंने कहा कि प्रतिबंध को लागू करवाने का काम पुलिस करेगी.  मंत्री कैथरीन ने उम्मीद जताई कि लोग खुद से ही इन जगहों पर धूम्रपान प्रतिबंध का पालन करेंगे. हालांकि, कैफे और बार के बाहरी इलाकों में धूम्रपान की आजादी बनी रहेगी.

नियम का उल्लंघन किया तो…

फ्रांस के स्थानीय अखबार से बात करते हुए फ्रांसीसी मंत्री ने कहा कि, ‘बच्चों के रहने के स्थानों से तम्बाकू को पूरी तरह से खत्म किया जाना चाहिए. जब ​​बच्चों को स्वच्छ हवा में सांस लेने की बात आती है, तो धूम्रपान की स्वतंत्रता समाप्त होनी चाहिए.’ बैन के बारे में बात करते हुए  फ्रांस के मंत्री ने कहा कि यदि कोई स्मोकिंग बैन के नियम का उल्लंघन करता है तो उस पर 153 डॉलर यानी 13,000 रुपये का फाइन लगेगा.

स्‍मोकिंग बैन में इलेक्ट्रिक सिगरेट शामिल नहीं

फ्रांस की स्वास्थ्य और परिवार मंत्री कैथरीन वौट्रिन ने यह भी स्‍पष्‍ट कर दिया है कि स्‍मोकिंग बैन में इलेक्ट्रिक सिगरेट शामिल नहीं है. धूम्रपान के खिलाफ काम करने वाली फ्रांस नेशनल कमिटी ने कहा है कि तंबाकू संबंधी बीमारियों के चलते हर साल 75 हजार से ज्यादा धूम्रपान करने वाले लोग मारे जाते हैं जो कुल मौतों का 13 प्रतिशत है. धूम्रपान और नशाखोरी पर नजर रखने वाली फ्रांसीसी संस्था फ्रेंच मॉनिटरिंग सेंटर फॉर ड्रग्स एंड ड्रग एडिक्शन के अनुसार, फ्रांस की कुल आबादी का 23.1 प्रतिशत हिस्सा रोजाना धूम्रपान करता है.

ये भी पढ़ें :-  स्विट्जरलैंड में कुदरत का कहर, ग्लेशियर ढहने के मची तबाही, सामने आया वीडियो

Latest News

Data Center Boom India: 2031 तक 6 गुना बढ़ेगी क्षमता, AI से बढ़ेगी मांग, 60 अरब डॉलर निवेश संभव

AI और डेटा की बढ़ती मांग के चलते भारत में डेटा सेंटर सेक्टर में बड़ा उछाल. 2031 तक क्षमता 10.5 GW तक पहुंचने का अनुमान.

More Articles Like This

Exit mobile version