South Atlantic: दक्षिण अटलांटिक महासागर में डूबी मछली पकड़ने वाली नाव, 6 लोगों की मौत, सात लापता

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

South Atlantic: दक्षिण अटलांटिक महासागर में एक बड़ा हादसा हो गया, जिससे छह लोगों की जान चली गई. इस हादसे की जानकारी ब्रिटिश और स्पेनिश समुद्री अधिकारियों ने दी. उन्‍होंने बताया कि दक्षिण अटलांटिक महासागर में एक मछली पकड़ने वाली नाव डूब गई. इस दौरान पानी में डुबने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग लापता हो गए है.

समुद्री अधिकारियों बताया कि फॉकलैंड द्वीप समूह के तट से करीब 200 मील दूर नाव सवार 27 लोग मछली पकड़ने जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया.

14 लोगों की बचाई गई जान

वहीं, स्पेनिश अधिकारियों ने बताया कि अर्जेंटीना के पास अर्गोस जॉर्जिया नामक 176 फुट की जहाज दक्षिण अटलांटिक महासागर में डूब गई. हादसे के वक्‍त नाव पर कुल 27 लोग सवार थे. ऐसे में किसी तरह से नाव सवार 14 लोगों को बचाकर जीवनरक्षक नौका पर चढ़ाया गया.

10 लोगों की हुई पहचान

इस हादसे को लेकर दक्षिणपूर्वी गैलिसिया में स्पेन के पोंटेवेद्रा प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के 10 सदस्यों की पहचान स्पेन के लोगों के रूप में की गई है. जबकि इसमें अन्‍य दूसरे देशों के लोग भी शामिल हैं, लेकिन उनके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली हैं.

इसे भी पढ़ें:-Nepal: काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा! टेकऑफ के बाद ही क्रैश हुआ विमान, 18 लोगों की गई जान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version