वेस्टइंडीज के खिलाफ हार पर भड़के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर, बोले- बल्लेबाजों को लेनी होगी अधिक जिम्मेदारी

New Delhi: वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद टी20 में मिली हार के बाद टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बल्लेबाजों को नसीहत दी है. गावस्कर का मानना है कि हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 में वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद भारतीय टीम को लक्ष्य का पीछा करने के अपने तरीके में सुधार करना होगा और बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी. भारत बुधवार को खेले गए मैच में संजू सैमसन के तेज अर्धशतक के बावजूद 248 रन के लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया.

अपने तरीके में सुधार करना होगा

गावस्कर ने जियोस्टार से कहा कि भारतीय टीम को सबसे पहले लक्ष्य का पीछा करने के अपने तरीके में सुधार करना होगा. भारतीय बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी. अगर बल्लेबाज जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे तो भारतीय टीम को सफलता नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को इस तरह से दबदबा बनाना होगा जैसा कि लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम को करना चाहिए लेकिन इस मैच में इसकी जरा सी भी झलक देखने को नहीं मिली.

संजू ने भारत को शानदार शुरुआत दी

गावस्कर ने कहा कि श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम को सैमसन (56) से मिली शानदार शुरुआत का फायदा उठाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि संजू ने भारत को शानदार शुरुआत दी, लेकिन बाकी बल्लेबाज इसका बिल्कुल भी फायदा नहीं उठा पाए. अभिषेक शर्मा ने खराब पारी खेली. उनके स्तर के हिसाब से यह स्वीकार्य नहीं है. ईशान किशन भी कीमो पॉल के जाल में पूरी तरह फंस गए. श्रेयस अय्यर शतक बनाने के बाद लय बरकरार नहीं रख पाए हैं.

भारतीय गेंदबाजों को दोषी ठहराने से परहेज

वेस्टइंडीज ने तीन विकेट पर 247 रन बनाए लेकिन गावस्कर ने इसके लिए भारतीय गेंदबाजों को दोषी ठहराने से परहेज किया. उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि गेंदबाजी खराब रही है, लेकिन ये गेंदबाज अनुभवी नहीं हैं. वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नए हैं और उन्हें इसी तरह से सीख मिलेगी. वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने श्रृंखला का अपना दूसरा शतक लगाकर जीत की नींव रखी.

इसे भी पढ़ें. लेह: PM मोदी ने लेह एयरपोर्ट के नए पैसेंजर टर्मिनल का किया उद्घाटन, दी पांच बड़ी सौगातें

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This

Exit mobile version