वाहवाही लूटने के चक्कर में बुरे फंसे ट्रंप, थाईलैंड-कंबोडिया में समझौते का दावा, थाईलैंड के जवाब से हुई किरकिरी

Thailand Cambodia Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लगातार युद्ध चल रहा है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति कराने का दावा कर दिया. इससे जबरदस्त भ्रम की स्थिति बन गई. लेकिन, कुछ ही घंटों बाद थाईलैंड की सरकार ने साफ कह दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. सीमा पर लड़ाई चल रही है, सैनिक मोर्चे पर हैं और हालात पहले जैसे ही तनावपूर्ण बने हुए हैं.

किसी भी तरह का संघर्ष विराम तय नहीं

थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल ने शनिवार को कहा कि कंबोडिया के साथ किसी भी तरह का संघर्ष विराम तय नहीं हुआ है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस वक्त न तो सीजफायर की कोई बातचीत चल रही है और न ही सेना को लड़ाई रोकने का आदेश दिया गया है. अनुतिन ने कहा कि जब तक स्थिति पूरी तरह साफ नहीं होती, तब तक सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी.

दोनों देश गोलीबारी रोकने पर राजी

ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने खुद थाईलैंड और कंबोडिया के प्रधानमंत्रियों से बात कर ली है और दोनों देश गोलीबारी रोकने पर राजी हो गए हैं. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट से उनकी अच्छी बातचीत हुई है और दोनों ने गोलीबारी रोकने पर सहमति दे दी है.

सीमा पर गोलीबारी और हमले जारी

ट्रंप के इस दावे के बाद जब जमीनी हालात देखे गए तो कहानी बिल्कुल अलग निकली. न थाई प्रधानमंत्री अनुतिन और न ही कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने अपने आधिकारिक बयानों में किसी सीजफायर का जिक्र किया. उल्टा सीमा पर गोलीबारी और हमले जारी रहे. अल जजीरा के अनुसार पिछले छह दिनों में दोनों देशों में मिलाकर 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. करीब 200 लोग घायल हुए हैं. हालात ऐसे बन गए हैं कि करीब 6 लाख लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें. सिडनी के बॉन्डी बीच पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version