तुलसी के पत्तेे और रस से इन बीमारियों का करें घरेलू इलाज, होते हैं फायदेमंद

Tulsi Ke Fayde : हमारे हिन्‍दू धर्म में घर में तुलसी लगाना शुभ माना जाता है और पूजा-पाठ में भी तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है और धार्मिको में इसका विशेष महत्‍व है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि तुलसी सिर्फ पूजा ही नहीं बल्कि आयुर्वेद में भी बेहद अहम जड़ी बूटी माना गया है. इसके साथ ही कई आयुर्वेदिक दवाओं और घरेलू नुस्खों में तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है. बता दें कि तुलसी के पत्ते और उसका रस दोनों ही गुणकारी हैं. जो कि कई बीमारियों में काफी लाभदायक है.

तुलसी के पत्ते और रस के गुण

जानकारी के मुताबिक, तुलसी के पत्तों को चबाकर खाना फायदेमंद होता है. लेकिन वहीं कुछ दवाओं और नुस्खों में तुलसी का रस इस्तेमाल किया जाता है. जैसे- कान में दर्द होने पर तुलसी के पत्तों का रस डालने से फायदा होता है. इसके साथ ही यदि अदरक और शहद का एक साथ सेवन करें तो सर्दी जुकाम और खांसी में तुरंत राहत मिलती है. ऐसे में आप किसी भी प्रकार से तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि नियमित रूप से रोज सुबह गुनगुने पानी में तुलसी के रस की कुछ बूंदें डालकर पीने से पेट की समस्याएं दूर होती हैं.

इस प्रकार है तुलसी के आयुर्वेदिक गुण

ऐसे में तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल दवा के रूप में भी किया जाता है. क्‍योंकि तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी के साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. जो बीमारियों को दूर रखते हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह तुलसी के कुछ पत्ते चबाने से सर्दी जुकाम दूर हो जाता है और पेट के साथ पाचन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है. इसके साथ ही यदि आपके कान दर्द है तो तुलसी के पत्तों का रस डालने से फायदा मिलता है और यह किडनी और लिवर में सुधार के लिए फायदेमंद है. सबसे महत्‍वपूर्ण बात तुलसी के पत्तों का रस त्वचा पर लगाने से चमक आती है और पिंपल कम होते हैं.

 इसे भी पढ़ें :- चुटकी भर हींग के सेवन से दूर होंगी ये बीमारियां, जानें इसके चमत्कारी गुण

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version