US: तोड़ा जाएगा व्हाइट हाउस! ईस्ट विंग की जगह बनेगा नया भव्य बॉलरूम, ट्रंप ने किया ऐलान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

White House: व्हाइट हाउस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यालय व्हाइट हाउस को तोड़ जाएगा. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग को तोड़कर वहां एक नया, भव्य प्रेसिडेंशियल बॉलरूम बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट पूरी तरह निजी रूप से फंडेड है और इससे अमेरिकी करदाताओं पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा. इस बात की जानकारी ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर के दी है. उन्होंने बताया कि यह बॉलरूम राजकीय यात्राओं, बड़े आयोजनों और आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा और भविष्य की पीढ़ियों के लिए काम आएगा.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा…

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 150 वर्षों से हर राष्ट्रपति यह सपना देखता रहा है कि व्हाइट हाउस में एक बॉलरूम हो. मुझे गर्व है कि मैं इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट को शुरू करने वाला पहला राष्ट्रपति बना. बताया गया है कि इस नए बॉलरूम का आकार लगभग 90,000 वर्गफुट होगा और इसकी अनुमानित लागत 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1,660 करोड़ रुपये) है. यह ट्रंप की लंबे समय से चली आ रही इच्छा का हिस्सा है कि व्हाइट हाउस में आधुनिक और आलीशान इवेंट स्पेस बनाया जाए, जो उनके निजी क्लबों की तरह भव्य दिखे.

कैसा होगा बॉलरूम?
व्हाइट हाउस द्वारा जारी तस्वीरों में इस बॉलरूम को क्रिस्टल और गोल्ड झूमरों, सोने से सजे कॉलम, सुंदर नक्काशीदार छत और चेकर्ड मार्बल फ्लोर से सजाया गया दिखाया गया है. इसका डिजाइन व्हाइट हाउस की शास्त्रीय वास्तुकला के अनुरूप होगा और यह एक साथ 650 मेहमानों को बैठाने की क्षमता रखेगा, जो वर्तमान में सबसे बड़े ईस्ट रूम की क्षमता से तीन गुना ज्यादा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version