Australia: जंगल में बेकाबू आग के बीच अलर्ट!, ‘आप खतरे में हैं’, लोगों को शहर छोड़ने का आदेश, सड़कें भी बंद

Sydney: पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण में लगी बड़ी जंगल की आग के बीच शुक्रवार को अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के डिपार्टमेंट ऑफ फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (डीएफईएस) ने जारी अलर्ट में कहा है कि राज्य के दक्षिणी कोस्ट पर पर्थ से 420 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में फिट्जगेराल्ड रिवर नेशनल पार्क में लगी आग से जान और घरों को खतरा है.

कई शहरों के रहने वालों को आदेश

लगभग 2,000 की आबादी वाले रेवेन्सथोर्प सहित आस-पास के कई शहरों के रहने वालों और आने-जाने वालों को आदेश दिया गया है कि अगर रास्ता साफ है तो वे वहां से निकल जाएं. आग की वजह से इलाके में सड़कें बंद कर दी गई हैं. इसके साथ ही आस-पास के शहरों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं. हालांकि हालात का आकलन करते हुए इसकी तैयारी पहले ही कर ली गई थी.

बचने के लिए तुरंत एक्शन लेने की जरूरत

डीएफईएस के अलर्ट में कहा गया है कि आप खतरे में हैं और बचने के लिए तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है. इसके साथ ही जो लोग रुकना चाहते हैं उन्हें बहुत ज्यादा गर्मी के खतरे की वजह से घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है. यह आग 16 जनवरी को नेशनल पार्क में बिजली गिरने से लगी थी और शुक्रवार सुबह तक 60,000 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन जल चुकी थी.

पश्चिम में एक मेन हाईवे बंद

रेवेन्सथोर्प के पश्चिम में एक मेन हाईवे बंद कर दिया गया है और उत्तर में न्यूडेगेट शहर में एक इवैक्यूएशन सेंटर खोला गया है. फिट्जगेराल्ड रिवर नेशनल पार्क की झाड़ियों में लगी आग शुक्रवार सुबह दक्षिण-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में लगी चार बड़ी आग में से एक थी. पर्थ से करीब 120 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में बसे चार छोटे शहरों के करीब 1,500 लोगों को खाली करने के आदेश जारी किए गए हैं. जंगल में लगी आग बेकाबू होकर उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रही है. इसी वजह से लोगों को इन शहरों को खाली करने के लिए कहा गया है.

आग लगने की वजह से कम लेवल की इमरजेंसी वॉर्निंग

फिट्जगेराल्ड रिवर नेशनल पार्क से 60 किलोमीटर उत्तर में डन रॉक नेचर रिजर्व और नेशनल पार्क से 130 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में ग्रीन रेंज नाम के छोटे से शहर के पास आग लगने की वजह से कम लेवल की इमरजेंसी वॉर्निंग जारी की गई है. दोनों आग की चेतावनी वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों से कहा गया है कि वे हालात पर नजर रखें और तुरंत वहां से निकलने के बारे में सोचें.

इसे भी पढ़ें. ‘90 मिनट की ER विज़िट पर चुकाने पड़े 1.5 लाख रुपए’, NRI की वीडियो से US में हेल्थकेयर की महंगाई फिर उजागर!

 

Latest News

जम्मू-कश्मीरः उधमपुर में गहरी खाईं में गिरी बस, एक बच्ची की मौत, 16 घायल, कई गंभीर

Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर से हादसे की खबर सामने आई है. बुधवार की सुबह ऊधमपुर जिले में लाटी मुख्यालय...

More Articles Like This

Exit mobile version