‘एयरपोर्ट से सीधे फांसी पर लटकाएंगे’, बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना को नाहिद इस्लाम ने दी धमकी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sheikh Hasina: साल 2024 में बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद से ही पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में रह रहीं. हालांकि, अब उन्होंने ऐलान किया है कि वो इस साल दिसंबर तक बांग्लादेश लौटना चाहती हैं. उनके इस ऐलान के बाद बांग्लादेश में हलचल मची हुई है. नेशनल सिटीजन पार्टी के कन्वेनर और संसद में विपक्ष के मुख्य व्हिप  नाहिद इस्लाम ने तो शेख हसीना को धमकी दी है. नाहिद इस्लाम ने कहा कि अगर वो वापस लौटती हैं तो उन्हें एयरपोर्ट से सीधे फांसी के तख्ते तक ले जाया जाएगा.

नाहिद इस्लाम ने दिया बड़ा बयान

बीते दिन ढाका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नाहिद इस्लाम ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘अगर प्रधानमंत्री तारिक रहमान दिल्ली से समझौता करके शेख हसीना को वापस भी लाते हैं तो भी जनता और जुलाई आंदोलन के दौरान शहीद हुए लोगों के परिवार तब तक सड़कों पर रहेंगे जब तक हसीना को फांसी नहीं दे दी जाती.’

सरकार पर भी साधा निशाना Sheikh Hasina

नेशनल सिटीजन पार्टी के कन्वेनर नाहिद इस्लाम ने कहा ‘उनका जन-आंदोलन किसी नेता को सत्ता में बिठाने के लिए नहीं था, बल्कि तानाशाही व्यवस्था, रंगदारी और भ्रष्टाचार को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए था.’ इस दौरान उन्होंने सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा- ‘पिछले कुछ महीनों में सरकार बदलने के बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं आया है. रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार, बिजली और गैस की किल्लत जैसी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं. सरकार ने आंदोलन के शहीदों और घायलों के परिवारों की मदद के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जबकि वे देश की असली धरोहर हैं.’

2024 में हुआ था आंदोलन

बता दें कि अगस्त 2024 में छात्रों ने बांग्लादेश में बड़ा आंदोलन किया था. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना के आधिकारिक आवास पर हमला किया था. जिसके बाद शेख हसीना अपना वतन छोड़ भारत आ गई थीं. 

ये भी पढ़ें- अमेरिका के 25 राज्यों ने ट्रंप के खिलाफ कोर्ट में ठोका मुकदमा, जानिए क्या है मामला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version