डोनाल्ड ट्रंप को दी चुनौती…, न्यूूयॉर्क में चुनाव जीतकर ममदानी ने जवाहरलाल नेहरू को किया याद

Must Read

Zohran Mamdani First Reaction : वर्तमान में जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क का मेयर चुनाव जीतने के बाद पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. बता दें कि अपनी जीत के बाद एक स्‍पीच देते हुए उन्‍होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को याद किया और साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी चुनौती दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत की मशहूर फिल्ममेकर मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी ने साढ़े 6 लाख से ज्यादा यानी करीब 51.2 प्रतिशत वोट लेकर बहुमत से चुनाव जीता है और न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने हैं.

ममदानी ने नए दौर की ओर बढ़ाएं कदम

ऐसे में समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के शब्दों को याद कर रहा हूं. क्‍योंकि इतिहास में ऐसे बहुत कम ही पल आते हैं, जब हम पुराने से नए युग की ओर कदम बढ़ाते हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि आज हम पुराने इजिहास से नए की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. इसलिए आइए अब हम स्पष्टता और दृढ़ विश्वास के साथ वह सब बोलें, जिसे गलत न समझा जा सके. अब एक नया युग आएगा.

अब न्यूयॉर्क शहर आगे बढ़ेगा- ममदानी

इसके साथ ही ममदानी ने आगे ये भी कहा कि न्यूयॉर्क शहर प्रवासियों का शहर था, है और हमेशा रहेगा. उनका कहना है कि इस शहर को आप्रवासियों ने बनाया और उन्‍हीं के द्वारा संचालित किया जाता है और अब उन्‍हीं के द्वारा ही इसका नेतृत्व किया जाएगा. ऐसे में उनका मानना है कि इतनी बड़ी चुनौतियों के बाद भी हासिल की गई चुनावी जीत डेमोक्रेट पार्टी के लिए बड़ी सफलता है. अब न्यूयॉर्क शहर आगे बढ़ेगा और इसका भविष्य इसके लोगों के हाथों में है.

ममदानी ने ट्रंप को दी चुनौती

इस दौरान अपने भाषण में उन्‍होंने कहा कि उसी शहर ने डोनाल्ड ट्रंप को हराया है, जिसने उन्हें पैदा किया है. ऐसे में उन्‍होंने ये भी कहा कि किसी भी तानाशाह को चुप कराने का तरीका यही है कि उन हालातों को ही बदल दिया जाए, जिन्होंने उसे तानाशाह बनने की ताकत दी है. लेकिन अब न्यूयॉर्क नई पीढ़ी का बदलाव देखेगा और सत्ता के केंद्रीकरण से लड़ते हुए विकास की डगर पर आगे बढ़ेगा. मैं मुस्लिम हूं, इसके साथ ही युवा डेमोक्रेटिक और समाजवादी हूं, लेकिन ऐसा होने में कोई शर्म नहीं है और न ही किसी से माफी मांगूंगा. कभी कोई बाधा मेरा रास्ता नहीं रोक पाएगी.

इसे भी पढ़ें :-  भविष्य में भारत-अमेरिका संबंध को लेकर क्या महसूस करते हैं ट्रंप? व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने बताई सच्चाई

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This