Sawan Song: भगवान शंकर को जल चढ़ाने पहुंची “अक्षरा बम”, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

Must Read

Akshara Singh Bol Bam Song: अक्षरा सिंह भोजपुरी की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं. एक्टिंग के साथ उनकी आवाज भी फैंस का दिल जीत लेती है. इस सावन के पावन महीने में एक्ट्रेस के कई गाने रिलीज किए गए जो काफी वायरल रहे. इस बीच एक और सावन विशेष सांग आज रिलीज किया गया. इस गाने के बोल ‘अक्षरा बम’ है. गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. जिसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है,

हरी ड्रेस में अक्षरा लग रही बेहद खूबसूरत
वीडियो सांग ‘अक्षरा बम’ में एक्ट्रेस ने हरा रंग का ड्रेस पहन रखा जो काफी खूबसूरत लग रहा है. वहीं, वीडियो में देखा जा सकता है अक्षरा भगवान शिव की भक्ति में नजर आ रही हैं. इस साल उनका गाना ‘शिव कीर्तन’ काफी चर्चा में रहा. गाने को लोगों का भरपूर प्यार मिला. इसके बाद एक और धमाका लेकर अक्षरा सिंह आईं है, जिसपर फैंस प्यार बरसा रहे हैं. इस गाने को खबर लिखे जाने तक 20 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है. गाने को 30 जुलाई की सुबह ही रिलीज किया गया.

अक्षरा ने दी खूबसूरत आवाज
‘अक्षरा बम’ सांग को खुद एक्ट्रेस ने गाया है. इस गाने के लिरिक्स को मनोज मतलबी ने लिखा है. एल्बम अक्षरा बम के बैनर तले इस गाने को बनाया गया है. इसका संगीत शिशिर पांडेय ने दिया है, प्रोडक्शन रत्नाकर कुमार का है. कोरियोग्राफी विशाल गुप्ता ने की है. इस वीडियो सांग ‘वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

CM योगी बोले: अयोध्या के वैभव को लूटने और बदनाम करने की कुदृष्टि अब नहीं पड़ने देंगे, सभी संकल्प लें कि…

Ayodhya Deepotsav 2026: अब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी और जय श्रीराम बोलने पर कोई लाठी-डंडे नहीं...

More Articles Like This