महाबर्गर दिखाकर थमाया लप्पू सा बर्गर, आप भी तो नहीं हो रहे ठगी के शिकार?

Must Read

Lappu Sa Burger: पैसे को लेकर एक कहावत काफी मशहूर है, ‘बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रुपइया’. महंगाई के इस दौर में पैसे कमाना और उसे सेव करना बहुत मुश्किल हो गया है. हालांकि आज सभी सोच समझकर ही पैसे खर्च करते हैं. क्या हो अगर कोई मुर्ख बनाकर आपसे ठगी कर ले. आपके साथ कई बार ऐसा हुआ होगा, कई बार आप भी ठगे गए होंगे. कुछ ऐसा ही अमेरिकी ग्राहक के साथ हुआ. आरोप है कि प्रतिष्ठित फास्टफूड कंपनी ने उसे महाबर्गर दिखाकर लप्पू सा बर्गर थमा दिया. आइए बताते हैं पूरा मामला.

लप्पू सा बर्गर मिलने पर गुस्साया ग्राहक
मामला अमेरिका की फेमस फास्टफूड कंपनी बर्गर किंग (Burger King) से जुड़ा है. रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास रेंज के बर्गर दे रही थी, जिसमें एक बर्गर को शामिल किया गया. इस हूपर बर्गर जिसको कंपनी ने महाबर्गर नाम भी दिया था. आरोप है कि महाबर्गर के नाम पर कंपनी अपने ग्राहकों से छोटा बर्गर देकर ज्यादा पैसे वसूल रही. फिर क्या था गुस्साए ग्राहक ने कंपनी पर केस कर दिया है.

बर्गर निकला छोटा, तो भड़क गई पब्लिक
अमेरिका की बर्गर किंग ब्रांच को लेकर ग्राहकों ने शिकायत दर्ज कराई है. ग्राहकों ने बताया, “कंपनी हमें Whopper Burger के नाम पर छोटे बर्गर दे रही है. हमें महाबर्गर के नाम पर जो पिक्चर दिखाई जा रही है, उसमें मीट की बड़ी पैटी और दूसरे इंग्रीडिएंट्स बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं. वहीं, हमें दिया जाने वाला बर्गर तस्वीर जैसे बिल्कुल नहीं हैं.” हालांकि ग्राहकों द्वारा की गई शिकायत पर मियामी डिस्ट्रिक्ट जज रॉय ऑल्टमैन ने कहा, “फैसला ज्यूरी को लेने दिया जाए.”

Latest News

हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब में अरामको के ठिकानों पर किया हमला, तेज धमाकों से हिला रियाद

Houthi Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कई जोरदार धमाके सुने गए. ये विस्फोट देश के नागरिक सुरक्षा...

More Articles Like This