झारखंड में सियासी संकट के बीच टला पीएम मोदी का दौरा, बिहार में भी था कार्यक्रम

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand PM Modi Visit: झारखंड में सियासी संकट जारी है. राज्य के सीएम हेमंत सोरेन 2 दिनों से लापता थे, आज वो सीएम आवास पर देखे गए. इसके बाद उन्होंने रांची में अपने आवास पर विधायकों के साथ बैठक की. खबर है कि सीएम सोरेन से कल यानी बुधवार को ईडी की टीम पूछताछ कर सकती है. इन सब के बीच पीएम मोदी 3 फरवरी को राज्य के दौरे पर आने वाले थे. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार अब ये दौरा टल गया है. वहीं, जानकारी है कि पीएम मोदी का बिहार के बेतिया में रैली का कार्यक्रम भी टल गया है. हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

जानिए कार्यक्रम का विवरण

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी 3 फरवरी की रात झारखंड के राजभवन में पहुंचने वाले थे. इसके अगले दिन ही पीएम धनबाद में कार्यक्रम करने वाले थे. धनबाद के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के बेतिया में रैली को संबोधित करने जाने वाले थे. मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार अब पीएम मोदी के सभी कार्यक्रमों को टाल दिया गया है. हालांकि किन वजहों से पीएम मोदी के कार्यक्रम को टाला गया है, उसके पीछ के कारणों को नहीं बताया गया है.

झारखंड में सियासी संकट जारी

आपको बता दें कि झारखंड में इन दिनों सियासी संकट जारी है. राज्य के सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी कार्रवाई कर रही है. वहीं, इस बात की संभावना जताई जा रही है कि लैंड स्कैम मामले में सोरेन की गिरफ्तारी ईडी कर सकती है. उधर बीजेपी, हेमंत सोरेन के गुमशुदगी के पोस्टर जारी कर रही है. हालांकि हेमंत सोरेन विधायकों संग जरूरी बैठक कर रहे हैं. मीडिया सूत्रों का दावा है कि हेमंत सोरेन कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं.

राज्यपाल और मुख्य सचिव की मुलाकात

झारखंड में जहां एक ओर सियासी संकट गहरा रहा है तो दूसरी ओर राज्य के राज्यपाल ने झारखंड के डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी से मुख्यमंत्री के गायब रहने को लेकर पूछताछ की है. झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्णन ने कहा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी का समन मिलने के मद्देनजर राज्य की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने आगे कहा कि मैं संविधान के रक्षक के रूप में पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हूं. यह राज्यपाल का कर्तव्य है और मैं इसे निभा रहा हूं. समय आने पर फैसला लूंगा.

यह भी पढ़ें: Budget Session 2024: बजट सत्र से पहले 146 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, आज हुई सर्वदलीय बैठक

Latest News

26 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 October 2026 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 42...

More Articles Like This