Jaisalmer Accident: सड़क हादसे में तीन वन्यजीव प्रेमियों सहित चार की मौत, केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan Accident: राजस्थान के जैसलमेर जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां ट्रक और कैंपर गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में कैंपर में सवार तीन वन्यजीव प्रेमियों सहित चार लोगों की मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार की देर रात लाठी थाना इलाके में हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

हिरण को शिकार से बचाने निकले थे वन्य जीव प्रेमी

मिली जानकारी के अनुसार, हिरण शिकार की सूचना पर वन्य जीव प्रेमी राधेश्याम विश्नोई अपने साथियों श्याम फौजी, कंवराज सिंह भादरिया व वन विभाग का कर्मचारी सुरेंद्र चौधरी के साथ लाठी इलाके के जंगलों की तरफ गाड़ी से जा रहे थे. कैंपर गाड़ी से जा रहे थे. इसी दौरान लाठी में गैस एजेंसी के पास सामने से आ रहे ट्रक से कैंपर की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी कैंपर गाड़ी में फंस गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंपर में फंसे शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला और फिर एंबुलेंस की मदद से सभी को पोकरण हॉस्पिटल लाई, जहां डॉक्टर्स ने मौत की पुष्टि की. शनिवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया गया. घटना की जांच में जुटी है.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पर लिखा

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार सुबह एक्स पर लिखा, ‘जैसलमेर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मैंने जानकारी मांगी. हिरण को शिकार से बचाने का पुण्य काम करने जा रहे वन जीव प्रेमी राधेश्याम विश्नोई, श्याम प्रसाद विश्नोई, कंवराज सिंह भाटी और सुरेंद्र चौधरी के देहावसान से व्यथित हूं. मैं इन पुण्यात्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. ब्राज़ील में ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने मैं आज से प्रवास पर हूं, अन्यथा परिजनों का दुख बांटने अवश्य उपस्थित होता. उन्हें हृदय से संवेदनाएं प्रेषित हैं. ॐ शांति.’

Latest News

Guru Purnima 2026: ‘गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय…,’ गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये संदेश

Guru Purnima 2026: आज29 जुलाई को आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि है. इस दिन गुरु की पूजा विशेष रूप...

More Articles Like This