जम्मू-कश्मीर: कठुआ में दिखे तीन संदिग्ध, बढ़ी सतर्कता, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सोमवार को तीन संदिग्ध देखे गए. इसके बाद हरकत में आए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरु कर दिया. कठुआ जिले में एक वन क्षेत्र के पास तलाशी अभियान चल रहा है. अधिकारियों ने बताया कि हीरानगर के सलादी इलाके में एक नागरिक द्वारा तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि तलाशी में एक संयुक्त अभियान दल लगा हुआ है और इलाके तथा राजमार्ग पर सतर्कता बढ़ा दी गई है.

पूरी तरह चौकन्ना है सुरक्षाबलों की टीम

मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों की टीम पूरी तरह चौकन्ना है. राज्यभर में कहीं भी कोई संदिग्ध शख्स दिखता है तो सर्च ऑपरेशल चलाया जाता है. इस सर्च ऑपरेशन में सेना के साथ-साथ लोकल पुलिस की भी मदद ली जाती है.

Latest News

पूजा के लिए शंख खरीदने समय ऐसे करें असली और नकली की पहचान

Real Puja Shankh: बाजार से शंख खरीदते समय अक्सर लोग उसकी खूबसूरती देखकर मोहित हो जाते हैं, लेकिन असली...

More Articles Like This