रिश्वतखोरी के आरोप में DIG गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस महकमे में हड़कंप!

Must Read

Punjab: CBI ने गुरुवार दोपहर पंजाब में रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया. एक हाई प्रोफाइल रिश्वत मामले में यह गिरफ्तारी हुई है. जिससे पंजाब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप कारोबारी ने DIG पर 5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे. जिसकी पुष्टि जांच एजेंसी ने की है. हालांकि पुलिस ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले शिकायतकर्ता ने लगाया था आरोप

CBI सूत्रों के अनुसार DIG को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया. फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि DIG भुल्लर ने एक मामले को निपटाने के लिए बड़ी रकम की मांग की थी और उसे पहली किस्त देने के लिए मोहाली ऑफिस बुलाया था. इस सूचना के आधार पर CBI की टीम ने छापेमारी की और मौके पर ही DIG को गिरफ्तार कर लिया.

इस मामले में एक अन्य व्यक्ति भी गिरफ्तार

भुल्लर 2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं. CBI सूत्रों का कहना है कि इस मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है. इससे पहले वे विभिन्न जिलों में SSP रह चुके हैं. पंजाब सरकार की हालिया ट्रांसफर लिस्ट में उनका नाम प्रमुखता से था. रोपड़ रेंज में उनकी तैनाती के दौरान ही कई अवैध कार व्यापार के मामले सामने आए थे, जहां चेसिस नंबर बदलकर स्क्रैप गाड़ियां बेची जा रही थीं.

गिरफ्तारी के बाद घर और ऑफिस पर छापेमारी

सूत्रों का कहना है कि भुल्लर इन मामलों को दबाने के लिए रिश्वत लेते थे. गिरफ्तारी के बाद CBI ने उनके घर और ऑफिस पर छापेमारी की, जहां से दस्तावेज बरामद हुए. हाल ही में लुधियाना में एक सब-इंस्पेक्टर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था. विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार राज्य में पुलिस अधिकारियों पर रिश्वत के दर्जनों केस चल रहे हैं. CBI के स्पेशल डायरेक्टर ने कहा कि जांच जारी है और अन्य अधिकारियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें. Bihar Election: पटना में चुनावी सभा में गरजे CM योगी, राजद-कांग्रेस पर बोला हमला, कहा…

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This