Bhopal Conversion Case: नशीली चाय, ब्लैकमेल और धर्मांतरण… ‘अमरीन’ के जाल में फंसी ब्यूटीशियन, भोपाल से अहमदाबाद तक दरिंदगी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhopal Conversion Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कथित धर्मांतरण और शारीरिक शोषण से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक ब्यूटीशियन ने भोपाल पुलिस में चार लोगों के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने, ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमरीन उर्फ माहिरा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एडिशनल डीसीपी (भोपाल) गौतम सोलंकी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है.

31 दिसंबर की पार्टी से शुरू हुआ ‘खेल’

पीड़ित ब्यूटीशियन द्वारा दर्ज कराई गई FIR के मुताबिक, इस खौफनाक साजिश की शुरुआत एक बर्थ-डे पार्टी से हुई थी. 31 दिसंबर 2024 को भोपाल के शाहपुरा स्थित एक होटल में पीड़िता की मुलाकात एक युवती से हुई. दोनों में दोस्ती हुई और वे साथ रहने लगीं. जनवरी 2025 में दोनों बागसेवनिया इलाके में रहने वाली एक अन्य महिला अमरीन उर्फ माहिरा के घर रहने चली गईं. कुछ समय बाद पीड़िता को जानकारी मिली कि उसकी सहेली ने अमरीन के प्रभाव में आकर धर्म परिवर्तन कर लिया है और बाद में अमरीन के भाई से विवाह भी कर लिया.

भोपाल से अहमदाबाद तक दरिंदगी

इसके बाद पीड़िता को भी इसी साजिश का शिकार बनाने का खौफनाक खेल शुरू हुआ. अगस्त 2025 में अमरीन का करीबी चंदन यादव पीड़िता को अपनी बहन से मिलाने के बहाने ले गया. वहां उसने धमकाकर रेप किया और बदनाम करने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया. इसके बाद उसने कई बार ज्यादती की.

नवंबर 2025 में अमरीन पीड़िता को भोपाल के गांधी नगर (अब्बास नगर) स्थित अपने परिजनों से मिलाने के बहाने ले गई. आरोप है कि वहां अमरीन के भाई बिलाल ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोशी की अवस्था में उसके साथ दुष्कर्म किया.

इसके बाद दिसंबर 2025 में अमरीन निजी काम का हवाला देकर पीड़िता को अपने साथ अहमदाबाद ले गई, जहां उसकी मुलाकात यासिर नाम के युवक से कराई गई. पीड़िता का आरोप है कि वहां भी यासिर ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

अजनबियों से कराते थे दोस्ती

शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग के साथ-साथ पीड़िता पर मानसिक दबाव भी बनाया गया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे छोटे और वल्गर कपड़े पहनाकर शहर के पब और लाउंज (Pubs & Lounges) में ले जाते थे. वहां उस पर अनजान लोगों से मेल-जोल बढ़ाने और दोस्ती करने का दबाव डाला जाता था.

इसी दौरान उस पर इस्लाम स्वीकार करने के लिए भी लगातार दबाव डाला जा रहा था. मानसिक रूप से टूटने के बाद अंततः पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल भोपाल पुलिस ने इस कथित धर्मांतरण और दुष्कर्म से जुड़े मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़े: ग्रेटर नोएडा: लुक्सर में बदमाशों ने गोली मारकर की युवक की हत्या, हुए फरार, पुलिस कर रही तलाश

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This