चुनाव नतीजों के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सस्पेंस, रिजल्ट के बाद बढ़ सकते हैं दाम, जानें आज के लेटेस्ट रेट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Price Today: देश में आज का दिन सिर्फ राजनीतिक हलचल तक सीमित नहीं है, बल्कि आम आदमी की जेब पर भी इसका सीधा असर पड़ने वाला माना जा रहा है. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बीच एक बड़ा सवाल हर किसी के मन में बना हुआ है—क्या चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ जाएंगे. पिछले कई दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है.

ऐसे में देश के करोड़ों उपभोक्ताओं को आशंका है कि चुनावी माहौल खत्म होते ही तेल कंपनियां कीमतों में इजाफा कर सकती हैं. महंगाई पहले ही आम आदमी की कमर तोड़ रही है, और अगर ईंधन के दाम बढ़ते हैं तो इसका सीधा असर रोजमर्रा के खर्च पर पड़ेगा. हालांकि, फिलहाल के लिए राहत की खबर है. 4 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है. यानी आज भी उपभोक्ताओं को पुराने रेट पर ही ईंधन मिल रहा है. अगर आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं, तो आज आपके लिए अच्छा मौका है.

प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट

देश के बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 और डीजल ₹92.34 प्रति लीटर

क्यों बना हुआ है कीमत बढ़ने का डर?

इस डर की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार है. फिलहाल ब्रेंट क्रूड ऑयल 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है. लंबे समय से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जारी है, लेकिन भारत में चुनावों के कारण तेल कंपनियों ने दामों को स्थिर रखा था. जानकारों के मुताबिक, तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल पर नुकसान उठाना पड़ रहा है. ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में कीमतों में ₹4 से ₹5 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके अलावा एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल सकता है.

सरकार का क्या कहना है?

महंगाई को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चाओं के बीच सरकार ने फिलहाल किसी भी तरह की कीमत बढ़ोतरी की पुष्टि नहीं की है. पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे पैनिक बाइंग से बचें.

यह भी पढ़े: मतगणना के बीच BJP दफ्तर में जश्न की तैयारी, छन रहीं पूरियां, महक रहीं मिठाइयां

Latest News

Electric Diya For Diwali: पानी डालते ही कैसे जगमगा उठते हैं इलेक्ट्रिक दीये? जानें इसके पीछे छिपी खास टेक्नोलॉजी

Electric Diya For Diwali: दिवाली का त्योहार रोशनी और खुशियों का प्रतीक है. इस दिन घरों में मिट्टी के...

More Articles Like This