Treasure Found: तुर्की के इस शहर में मिला सोने के सिक्कों का घड़ा, 427 ईसा पूर्व में होता था इस्तेमाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Treasure Found In Turkey: मिशीगन यूनिवर्सिटी की आर्कियोलॉजिकल टीम द्वारा तुर्की के प्राचीन शहर नोशन में एक सोने के सिक्कों से भरा घड़ा खोज निकाला है. दरअसल, तुर्की के पश्चिमी इलाके नोशन के एक तीसरी शताब्दी के घर में खुदाई के दौरान आर्कियोलॉजिकल टीम को इन सोने के सिक्कों का जखीरा हाथ लगा.

नोशन आर्कियोलॉजिस्ट सर्वे के डायरेक्टर और मिशीगन यूनिवर्सिटी के आर्कियोलॉजिस्ट क्रिस्टोफर रैटे ने कहा कि सिक्कों से भरा यह घड़ा नोशन के एक तीसरी शताब्दी के इमारत के एक कोने में दबा मिला. लेकिन जो सिक्कों से घड़ा उन्हें मिला है यह उस घर से भी कहीं ज्यादा पुराना है. उनके हिसाब से यह सिक्के पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व के हैं जिस पर घुटने टेके एक धनुर्धर की आकृति बनी हुई है.

सैनिकों के भुगतान में होता था इस्‍मेताल

आर्कियोलॉजिस्ट की टीम ने बताया कि यह फारसी करेंसी है, जिसे डेरिक्स कहा जाता है, अक्सर इन करेंसी का इस्‍तेमाल सेना में काम कर रहे सैनिकों के भुगतान के लिए किया जाता था. दरअसल, यह उस समय एक डेरिक्स सैनिकों की पूरी एक महीने की सैलरी के बराबर होता था अर्थात हर महीने एक सैनिक को एक डेरिक्स दिया जाता था.

427 ईसा पूर्व के हैं सिक्‍के

आपको बता दें कि नोशन तुर्की का वह शहर है,जहां कई प्रकार के सैन्य संघर्ष हुए. करीब 430 और 427 ईसा पूर्व में ग्रीक और बर्बर भाड़े के सैनिकों ने यहां हाहाकार मचाया हुआ था. टीम का कहना है कि शायद ये सिक्के 427 ईसा पूर्व के ही हैं. वहीं, क्रिस्टोफर रैटे का कहना है कि एस समय में सोने के सिक्के या किसी कीमती धातु को दोबारा निकालने के इरादे से ही जमीन में दबाया जाता है. लेकिन यह खजाना यहां किस तरह से आया इसको समझना आसान नहीं है.

इसे भी पढें:-बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए भारतीय उच्चायुक्त, पीएम मोदी ने भी यूनुस को दी बधाई

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version