भक्तों के प्रभाव और चरित्र के चिंतन मात्र से आनंद से भर जाता है चित्त: दिव्य मोरारी बापू 

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, मन को रोककर परमात्मा में लगाने का एक अत्यंत सुलभ उपाय है, जिसका अनुष्ठान सभी कर सकते हैं। वह है आने जाने वाले श्वास प्रश्वास की गति पर ध्यान रखकर श्वास के द्वारा श्री भगवान के नाम का जप करना। यह अभ्यास उठते-बैठते, चलते-फिरते, सोते-जगते, खाते-पीते हर समय प्रत्येक अवस्था में किया जा सकता है। इसमें श्वास जोर-जोर से लेने की भी कोई आवश्यकता नहीं है।
श्वास की साधारण चाल के साथ ही साथ नाम का जप किया जा सकता है। श्वास के साथ-साथ नाम का जप करते समय चित्त में इतनी प्रसन्नता होनी चाहिए कि मानो मन आनन्द से उछल पड़ता हो। आनंद रस से छका हुआ अंतःकरण रूपी पात्र मनो छलका पड़ता हो। यदि इतने आनंद का अनुभव न हो तो आनंद की भावना ही करनी चाहिए। इसी के साथ भगवान को अपने अत्यन्त समीप जानकर उनके स्वरूप का ध्यान करना चाहिए, मानों उनके समीप होने का प्रत्यक्ष अनुभव हो रहा है। इस भाव से संसार की सुध भूलाकर मन को परमात्मा में लगाना चाहिए।
ईश्वर प्रणिधान से भी मन वश में होता है। अनन्य भक्ति से परमात्मा के शरण होना प्रणिधान कहलाता है।’ ईश्वर ‘ शब्द से यहां पर परमात्मा और उनके भक्त दोनों ही समझे जा सकते हैं। श्रुति और भक्ति शास्त्र के सिद्धांत वचनों से भगवान, ज्ञानी और भक्तों की एकता सिद्ध होती है। श्रीभगवान और उनके भक्तों के प्रभाव और चरित्र के चिंतन मात्र से चित्त आनंद से भर जाता है। संसार का बंधन मानो अपने आप टूटने लगता है। अतएव भक्तों का संग करने, उनके उपदेशों के अनुसार चलने और भक्तों की कृपा को ही भगवत प्राप्ति का प्रधान उपाय समझने से भी मन पर विजय प्राप्त की जा सकती है।
भगवान और सच्चे भक्तों की कृपा से सब कुछ हो सकता है। सभी हरि भक्तों को पुष्कर आश्रम एवं गोवर्धनधाम आश्रम से साधु संतों की शुभ मंगल कामना, श्री दिव्य घनश्याम धाम, श्री गोवर्धन धाम कॉलोनी, बड़ी परिक्रमा मार्ग, दानघाटी, गोवर्धन, जिला-मथुरा, (उत्तर-प्रदेश) श्री दिव्य मोरारी बापू धाम सेवा ट्रस्ट, गनाहेड़ा, पुष्कर जिला-अजमेर (राजस्थान).
Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version