Gold Silver Price Today: गणेश चतुर्थी पर सोने की बढ़ी चमक, चांदी के गिरे भाव, जानिए रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: आज से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं, चांदी के भाव गिर गए हैं. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 94,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 94,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 98,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 99,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,31,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 94,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 94,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 98,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 99,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 93,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 94,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 98,390 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 98,910 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- 2029 तक नई ऊँचाइयों पर पहुंचेगा भारत का विज्ञापन बाजार, डिजिटल एड खर्च बनेगा सबसे बड़ा योगदानकर्ता

Latest News

300W तक पावर, Wireless Mic और RGB लाइट्स, पार्टी के लिए boAt के ये 4 स्पीकर हैं खास

Boat Party Speakers: अगर घर पर छोटी-मोटी गैदरिंग, हाउस पार्टी या कराओके सेशन का प्लान है, तो boAt के...

More Articles Like This

Exit mobile version