Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट लेकर लाल निशान में खुले हैं. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 95.37 अंक टूटकर 83,337.52 के स्‍तर पर खुला. इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 49.35 अंक गिरकर 25,411.65 के स्‍तर पर खुला है. गिरने वाले शेयरों पर नजर डालें तो टाटा स्टील, बीईएल, टाइटन, एसबीआई, एनटीपीसी आदि शेयरों में गिरावट देखी गई है.

बता दें कि पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट रही थी. पूरे हफ्ते में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 626.01 अंक फिसल गया था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 176.8 अंक गिर गया था.

इस सप्ताह बाजार को लेकर क्या अनुमान? 

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि इस हफ्ते बाजार की चाल अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर निर्भर करेगी. यदि यह ट्रेड डील होती है तो शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी. ट्रेड डील से आईटी, फार्मा और वाहन जैसे व्यापार-संवेदनशील क्षेत्रों को लाभ पहुंच सकता है.

उतार-चढ़ाव जारी

विशेषज्ञों का मानें तो अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर चिंताओं के बीच शुरुआती कारोबार में शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव का रुख रहा. भारत सहित कई देशों पर लगाए गए अमेरिकी शुल्क की 90 दिन की निलंबन अवधि 9 जुलाई को समाप्त हो रही है. अमेरिका भेजे जाने वाले भारतीय सामानों पर 26 फीसदी का अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया गया है. बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे. ट्रेंट, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयर फायदे में रहे.

ये भी पढ़ें :- BRICS ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, PM मोदी ने पाक को लताड़ा, कहा- आतंक को शह देने वालों को मिले सजा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version