Top 10 Companies Market Cap: भारतीय शेयर बाजार में बीते सप्ताह आई मजबूती का असर देश की बड़ी कंपनियों पर साफ देखने को मिला. शीर्ष 10 में शामिल 8 कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 1.87 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया. बाजार में यह तेजी ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता से बने सकारात्मक माहौल के कारण मानी जा रही है.
शेयर बाजार में रही तेजी
बीते सप्ताह सेंसेक्स 943.29 अंक यानी 1.22 प्रतिशत बढ़कर 78,493.54 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 302.95 अंक या 1.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,353.55 के स्तर पर पहुंच गया. इस दौरान 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहा.
इन कंपनियों को हुआ फायदा
13 से 17 अप्रैल के कारोबारी सत्र में कई बड़ी कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 27,608.62 करोड़ रुपए बढ़कर 5,32,691.31 करोड़ रुपए हो गया.
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 20,731.64 करोड़ रुपए बढ़कर 9,34,063.56 करोड़ रुपए हो गया.
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 20,231.05 करोड़ रुपए बढ़कर 18,47,317.84 करोड़ रुपए हो गया.
लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का बाजार पूंजीकरण 18,577.91 करोड़ रुपए बढ़कर 5,63,314.50 करोड़ रुपए हो गया.
आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 18,266.82 करोड़ रुपए बढ़कर 9,65,008.67 करोड़ रुपए हो गया.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 12,599.79 करोड़ रुपए बढ़कर 9,97,229.77 करोड़ रुपए हो गया.
इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 10,650.1 करोड़ रुपए बढ़कर 5,34,774.50 करोड़ रुपए हो गया.
इन कंपनियों को हुआ नुकसान
जहां अधिकांश कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई, वहीं कुछ कंपनियों को नुकसान भी उठाना पड़ा.
एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 16,163.04 करोड़ रुपए घटकर 12,31,315.53 करोड़ रुपए हो गया.
बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 9,769.3 करोड़ रुपए घटकर 5,65,437.17 करोड़ रुपए रह गया.
सबसे मूल्यवान कंपनी कौन रही
इस सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखने में सफल रही. इसके बाद एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल का स्थान रहा.
इसके अलावा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस और एलआईसी भी शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में शामिल रहीं.
यह भी पढ़े: ओडिशा में सेमीकंडक्टर प्लांट बनने से पहले ही प्रोडक्शन की हुई एडवांस बुकिंग, 2.5 वर्ष में पूरा होगा निर्माण

