मई में 14 महीने के निचले स्तर 0.39% पर रही थोक महंगाई दर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
भारत में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर मई में 14 महीनों के निचले स्तर 0.39% पर पहुंच गई है. इससे पहले अप्रैल में यह 0.85% थी. यह जानकारी सरकार की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों में दी गई. यह लगातार तीसरा महीना है जब थोक महंगाई दर में कमी देखने को मिली है. इससे पहले मई 2024 में थोक महंगाई दर 2.74% थी. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मई 2025 में खाद्य, ईंधन और प्राथमिक वस्तुओं सहित ज्यादातर श्रेणियों में महंगाई कम हुई है.
बीते महीने खाद्य वस्तुओं में थोक महंगाई दर कम होकर 1.72% हो गई है, जो कि अप्रैल में 2.55% थी. यह ट्रेंड दिखाता है कि देश में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में कमी आ रही है. खाद्य वस्तुओं की श्रेणी में सब्जियों की महंगाई दर मई में घटकर -21.62% रह गई, जो अप्रैल में -18.26% थी. मई महीने में दालों में महंगाई दर -10.41% रही, जबकि गेहूं की महंगाई दर 5.75% रही. अंडे, मांस और मछली की महंगाई दर अप्रैल में -0.29% से घटकर मई में -1.01% रह गई. आलू और प्याज की महंगाई दर क्रमशः -29.% और -14.41% रही.
मई में ईंधन और ऊर्जा पर महंगाई दर (-)2.27% रही है, जो कि अप्रैल में (-) 2.18% थी. प्राथमिक वस्तुओं के लिए महंगाई दर मई में कम होकर (-) 2.02% रह गई है, जो कि अप्रैल में (-) 1.44% थी. डब्ल्यूपीआई मुख्य महंगाई दर, जिसमें फूड और फ्यूल नहीं शामिल होता है, घटकर 0.9% हो गई है, जो कि अप्रैल में 1.5% थी. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स पर महंगाई दर मई में 2.04% रही है, जो कि अप्रैल में 2.62% थी.
Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version