LUVAS Recruitment 2024: लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, फटाफट करें आवेदन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LUVAS Recruitment 2024: लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरिनरी एंड एनीमल साइंसेज ने नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल, 5 जनवरी 2024 को है. आपने अगर अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो यह आपके लिए अंतिम मौका है. ऐसे अभ्यर्थी तुरंत ही LUVAS की ऑफिशियल वेबसाइट luvas.edu.in पर विजिट कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें. कल के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी.

LUVAS Vacancy 2024: पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार पदानुसार मिडिल पास/मैट्रिकुलेशन/10+2, DVLT/ VLDD/ स्नातक डिग्री के साथ टाइपिंग ज्ञान/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/बीटेक आदि उत्तीर्ण होने चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट luvas.edu.in पर जाएं. इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर Recruitment लिंक पर क्लिक करें. अब एक नए पेज पर आपको Apply online for various non-teaching posts Advt. No. 1/2023 लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें. अब नए पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें और उसके बाद लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें. अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके सबमिट किये हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़े: NHM UP Staff Nurse Result: स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version