जारी हुए उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम, देखिए टॉपर्स की लिस्ट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand Board result 2024:  उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए. आज सुब 11:30 बजे कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम जारी किए गए. काफी समय से इसका इंतजार छात्रों को था. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

जानकारी दें कि इस साल कक्षा 12वीं में पंजीकरण कराने वाले छात्र छात्राओं की संख्या 1 लाख से भी कम रही है. इस साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 16 मार्च तक हुआ था. इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य में कुल 1228 केंद्र बनाए गए थे. इन परीक्षा केंद्रों में 159 संवेदनशील व छह अति संवेदनशील केंद्र थे.

जानिए किसने किया टॉप

इस साल उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 12वीं में पीयूष खोलिया, अल्मोड़ा विवेकानंद के छात्र और कंचन जोशी हल्द्वानी हरगोविन्द सुयाल की छात्रा ने सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं. दोनों परीक्षार्थियों ने 488/500 अंक हासिल किए हैं. दोनों छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया. दोनों को 97.60 प्रतिशत अंक मिले हैं.

वहीं, यूबीएसई 2024 के आंकड़ों के अनुसार, गंगोलीहाट के प्रियांशी रावत ने इस साल उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में टॉप किया है. उन्हें 500/500 नंबर मिले हैं.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत होगी.
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी ubse.uk.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • छात्र अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कब आएगा CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम? जानिए अपडेट

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This

Exit mobile version