पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 18 संदिग्ध आतंकवादी अरेस्ट, कई हथियार और विस्फोटक बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Crime: कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले एक सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े 18 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी. पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के मुताबिक, प्रांत के विभिन्न जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर 100 से अधिक अभियान चलाए गए.

सीटीडी ने बताया कि फैसलाबाद, सियालकोट, सरगोधा, साहिवाल, हाफिजाबाद, गुजरांवाला, भक्कर, लाहौर और मुल्तान जिलों से आईएसआईएस, अल-कायदा और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान सहित प्रतिबंधित संगठनों से संबंध रखने के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

संदिग्धों के पास से तीन किलोग्राम से अधिक विस्फोटक, 8 डेटोनेटर, 13.1 फुट सेफ्टी फ्यूज, 4.5 फुट ‘प्राइमा कॉर्ड’ (विस्फोट करने में इस्तेमाल होने वाला तार), चार पिस्तौल और 21 गोलियां बरामद की गईं है. सीटीडी ने कहा कि ये संदिग्ध पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने फिराक में थे. उसने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए गए हैं. जांच की जा रही है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version