बागेश्वर धाम में हादसा: धर्मशाला की दीवार गिरी, महिला की मौत, दस से अधिक लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bageshwar Dham: एक बार फिर छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में हादसा हो गया. मंगलवार को तड़के एक धर्मशाला की दीवार गिरने से एक महिला की जहां मौत हो गई, वहीं दस लोग घायल हो गए. सूचना पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लाया गया.

हादसे में अनीता देवी की मौत

बताया जा रहा है कि मंगलवार को तड़के धर्मशाला की दीवार अचानक गिर गई. इस दुर्घटना में धर्मशाला में सो रही उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी 40 वर्षीय अनीता देवी की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं. सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

श्रद्धालुओं के परिजनों ने बताया कि सभी लोग धर्मशाला में सो रहे थे. इसी दौरान अचानक दीवार गिर पड़ी और वे मलबे में दब गए. हादसे में मिर्जापुर के अदलाहट गांव की रहने वाली अनीता देवी, पत्नी राजू की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए.

छतरपुर सीएमएचओ आरपी गुप्ता का कहना है कि सुबह भारी बारिश की वजह से बागेश्वर धाम में एक ढाबे पर दीवार ढह गई. इसके मलबे में दबने से कुछ श्रद्धालु घायल हुए हैं. एक की महिला की मौत की जानकारी भी सामने आई है. घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है.

धाम में पहले भी हुआ था हादसा
मालूम हो कि कुछ दिनों पहले भी धाम में हादसा हुआ था. 3 जुलाई को बागेश्वर धाम परिसर में टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी और 8 लोग घायल हुए थे. टेंट में लगा लोहे का एंगल श्यामलाल कौशल  (50 वर्ष) के सिर पर गिर गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version