हाथरस में हादसाः हाई स्पीड बेकाबू कार पलटी, तीन लोगों की मौत, बच्चा सहित चार घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hathras Accident: यूपी के हाथरस से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. शनिवार की देर रात ऐटा हाईवे पर एक हाई स्पीड कार पलट गई. इस दुर्घटना में जहां चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं बच्चे सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

एटा हाईवे पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, एटा हाईवे पर नोएडा से बांगरमऊ जा रही एक तेज रफ्तार कार सिकंदरा राव से 6 किलोमीटर आगे गांव उमरावपुर के पास रात लगभग 2:30 बजे इंडिकेटर बोर्ड को तोड़ती हुई पुलिया की साइड में पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और बच्चा सहित चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कार को सीधा करके उसमें फंसे मृतकों को बाहर निकाला. सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) लाया गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. घायलों को रात में ही बागला सिविल अस्पताल रेफर किया गया.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल

मृतकों में कार चालक हरदोई निवासी रामजी पुत्र संजय पाल उर्फ पप्पू, आलापुर मुरादाबाद निवासी अवधेश पुत्र नामालूम और बांगरमऊ निवासी जगतपाल पुत्र पुत्तीलाल शामिल हैं. घायलों में गोल्डी (28 वर्ष), राजीव (30 वर्ष), नकश ढाई वर्ष और माया (40 वर्ष) शामिल हैं. ये सभी बांगरमऊ हरदोई के निवासी बताए गए हैं.

बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए लोग नोएडा से बांगरमऊ में किसी गमी में भाग लेने जा रहे थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

‘हमें बेरहमी से मार रहा पाकिस्तान’… बलूचों ने ट्रंप-शी से लगाई मदद की गुहार, सैन्य मदद रोकने की मांग

Balochistan: पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आज़ादी की मांग कर रहे “रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान” ने अमेरिका और चीन से पाकिस्तान...

More Articles Like This

Exit mobile version