कानपुर में हादसाः सीवर टैंक में उतरे तीन श्रमिकों की जहरीली गैस से मौत, चौथा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कानपुर देहातः यूपी के कानपुर देहात से दुखद खबर सामने आई है. यहां शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. जहरीली गैस से तीन श्रमिकों की जहां मौत हो गई, वहीं एक की हालत नाजुक बनी हुई है. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

एक के बाद टैंक में उतरे थे चार श्रमिक

 प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र के मीना की बगिया गांव में शनिवार को हुआ. यहां तीन श्रमिक एक मकान में शटरिंग का काम कर रहे थे. इसी दौरान एक के बाद एक चार श्रमिक सीवर टैंक में उतरे और जहरीली गैस की जद में आए गए. इसमें शटरिंग मालिक भी शामिल था.

अकबरपुर के मीना की बगिया गांव में स्थित मकान में अमन गुप्ता ने शटरिंग लगा रखी थी. वहीं सीवर टैंक था, उसमें श्रमिक मुबीन के जाने पर जहरीली गैस से बेहोश हो गया, उसे निकालने में अमन और दूसरा श्रमिक सर्वेश भी बेहोश हो गए.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. तत्काल चारों श्रमिकों को अस्पताल ले गए, जहां तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर अवस्था में श्रमिक इसरार का इलाज चल रहा है. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version