कटनी में हादसाः तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर, चार युवकों की मौत, दो घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Katni Accident: कटनी से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा सोमवार की आधी रात बाद हुआ. कार और बाइक की भीड़ंत हो गई. इस दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल है. यह दुर्घटना बड़वारा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 पर जगतपुर उमरिया के पास हुई.

टक्कर के बाद दूर जा गिरे बाइक सवार चारों युवक

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना रात 12:15 के आसपास हुई है. चार युवक एक बाइक पर सवार होकर कटनी से उमरिया के लिए निकले थे. इसी दौरान जगतपुर उमरिया ग्राम के पास एक तेज रफ्तार कार रॉन्ग साइड से आ गई, जिससे बाइक और कार में सीधी टक्कर हो गई. बाइक सवार चारों युवक कई फीट दूर जाकर गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. कार सवार दो व्यक्त गंभीर रूप से घायल हो ग.

टक्कर की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन में टक्कर होते ही तेज आवाज आई. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. नेशनल हाईवे-43 पर चारों युवकों के शव बिखरे पड़े थे, जिससे यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस और बड़वाना पुलिस मौके पर पहुंची. चारों युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा.

बड़वारा पुलिस के अनुसार, कुछ युवकों के पास कोई कागजात या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उनकी देर रात तक पहचान नहीं हो सकी. मृतकों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है. शवों को मॉर्चुरी में रखा गया है और वाहन रजिस्ट्रेशन से मृतकों की पहचान और उनके परिजनों का पता लगाया जा रहा है.

कटनी एसपी अभिनव विश्वकर्मा के अनुसार

कटनी एसपी अभिनव विश्वकर्मा के अनुसार, ” घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाने का बल मौके पर पहुंचा था और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं चारों बाइक सवार युवकों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. कार में सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version