MP में हादसा: धार में टैंकर ने दो वाहनों को मारी टक्कर, सात लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मध्य प्रदेशः मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा धार जिले में हुआ है. एक गैस टैंकर ने दो चार पहिया वाहनों को टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि तीन लोग घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. हादसा इतना भीषण था कि वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा.

बदनावर-उज्जैन राजमार्ग पर हुआ हादसा
हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ये हादसा बुधवार की देर रात हुआ. एक गैस टैंकर बदनावर-उज्जैन राजमार्ग पर बामनसुता गांव के पास एक सड़क पर गलत दिशा से आ रहा था. इसी दौरान टैंकर ने विपरीत दिशा से आ रही एक कार और जीप को टक्कर मार दी. धार के एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

चार ने मौके पर और तीन ने अस्पताल में तोड़ा दम
धार एसपी ने बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर बचाव अभियान शुरू करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे. स्थानीय निवासियों ने बचाव अभियान में मदद की. इस दौरान वाहन में फंसे हुए लोगों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया.

पुलिस ने बताया कि इस भीषण हादसे में घायल हुए लोगों को पड़ोसी रतलाम जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में पीड़ित लोग रतलाम, मंदसौर (मध्य प्रदेश में) और जोधपुर (राजस्थान) जिलों के हैं. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version