मुर्शिदाबाद में हादसाः ट्रेन से टकराई स्कूल की वैन, दो छात्रों सहित तीन की मौत, पांच घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

School van collides with train: बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. शुक्रवार की सुबह मुर्शिदाबाद जिले में भीषण हादसा हो गया. एक स्कूल वाहन की ट्रेन से टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल छात्रों को अस्पताल ले जाया गया.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल अंतर्गत मुर्शिदाबाद के बहरमपुर थाना क्षेत्र में कर्णसुबर्ण और गोबिंदपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित लेवल क्रासिंग पर हुई. हादसे के बाद वाहन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक निजी स्कूल का वाहन छात्रों को लेकर जा रहा था. इसी दौरान रेल गेट खुला रहने के कारण वह लेवल क्रासिंग पार करने लगा. इसी बीच सामने से आ रही निमतिता-काटोया पैसेंजर ट्रेन से वाहन की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि वाहन में चालक सहित आठ लोग सवार थे.

लोगों ने बताया कि ट्रेन के गुजरने से पहले एक बार फाटक बंद किया गया था. उस समय अपलाइन ट्रेन वहां से गुजरी थी और उसके बाद फाटक खोल दिया गया. इसी दौरान स्कूल वैन फाटक को पार कर रही थी तभी विपरीत दिशा से एक और ट्रेन आ गई और तेज रफ्तार ट्रेन ने टक्कर मार दी. घटना के बाद रेलवे गेटमैन की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब दूसरी ट्रेन आने वाली थी, तब गेट कैसे खुला था?

घटना की जांच में जुटी पुलिस

गंभीर रूप से घायल छात्रों को बाद में मुर्शिदाबाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version