नारनौल में हादसाः कैंटर की टक्कर से कार में लगी आग, पूर्व जिला पार्षद सहित तीन लोग जिंदा जले

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नारनौलः हरियाणा से दुखद खबर सामने आई है. यहां नारनौल में बुधवार की देर रात वाहन की टक्कर के बाद एक कार आग का गोला बन गई. इस हादसे में पूर्व जिला पार्षद सहित तीन लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई.

बाहर नहीं निकल पाए कार सवार और जल गए जिंदा

जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे नंबर 152-डी पर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले तेज रफ्तार कैंटर ने कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि तत्काल कार में आग लग गई. अंदर सवार लोग जब तक बाहर निकलने की कोशिश करते, कार आग की तेज लपटों से घिर गई. इससे कार में सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया. मृतकों की पहचान गांव नीरपुर निवासी पूर्व जिला पार्षद एवं अधिवक्ता राजकुमार यदुवंशी, कपड़ा व्यापारी रविदत्त उर्फ दारा सिंह और टैक्सी चालक प्रवीण उर्फ पौमी के रूप में हुई. बताया गया है कि तीनों रात करीब ढाई बजे किया की क्रेंस कार में सवार होकर कही से लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने कार में टक्कर मार दी.

फरार कैंटर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

टक्कर के बाद कार और कैंटर में आग लग गई. कैंटर चालक गाडी से कूदकर मौके से फरार हो गया, जबकि कार में फंसे तीनों लोगों की जलकर मौत हो गई. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कैंटर चालक की तेज गति और लापरवाही सामने आई है. पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version