रायबरेली में हादसा: ई-रिक्शा में ट्रक ने मारी टक्कर, जीजा-साली की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सड़क हादसा हुआ है. मंगलवार की सुबह यहां ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में जहां जीजा-साली की मौत हो गई, वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. यह दुर्घटना गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के दरीबा के पास हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

ई-रिक्शा से गांव आ रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, गुरुबख्शगंज के जगतपुर बिजखौरा गांव निवासी राम सजीवन, साली कंचन और पत्नी सुमन तथा बच्चों के साथ रायबरेली से सुबह करीब 5 बजे ई-रिक्शा से गांव के लिए निकले. इसी दौरान रास्ते में कोहरा के बीच दरीबा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया.

हादसे में इनकी हुई मौत, ये हुए घायल
इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार राम संजीवन और पीछे बैठी राम सजीवन की साली कंचन की मौत हो गई, जबकि वहीं सुमन, आदित्य (13 वर्ष), राशी (5), अरुण (14 वर्ष) सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आदित्य और राशी को एम्स के लिए रेफर कर दिया.

जेवर गायब होने का लगाया आरोप
बताया गया है कि मृतका कंचन का विवाह हाल ही में हुआ था और वह अपने जेवर का बैग साथ ली हुई थी. परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद जेवर गायब हो गए. एंबुलेंस चालक और पुलिस पर आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फरार चालक की तलाश में जुटी है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version