रामगढ़ में हादसाः ट्रक ने स्कूली ऑटो में मारी टक्कर, 3 बच्चों और चालक की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रामगढ़ः बुधवार की सुबह झारखण्ड के रामगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार एक ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो में टक्कर मार दिया. इस हादसे में तीन बच्चों और ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हो गए. घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया.

ऑटो से स्कूल जा रहे थे बच्चे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुडविल मिशन स्कूल तिरला के बच्चे ऑटो से स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान सुबह करीब साढ़े 7 बजे रामगढ़–बोकारो मार्ग (एनएच–23) पर गोला स्थित मठवाटांड़ के दामोदर होटल के समीप आलू लदे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दिया.

 

हादसे के बाद बच्चों में मची चीख-पुकार
इस हादसे में बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे बच्चों को बाहर निकाला. सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही बच्चों के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए.

हादसे में कई बच्चे घायल
इस हादसे में ऑटो चालक और 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए गोला सीएचसी में लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सभी बच्चों को रिम्स रेफर किया गया है.

उधर, दुर्घटना के बाद ट्रक और आटो के सड़क पर पलटने की वजह से मार्ग पर आवागमन अरुद्ध हो गया और जाम लग गया. इससे आवागमन करने वालों को परेशानी बढ़ गई. पुलिस ने क्रेन से वाहनों को मार्ग से हटाया. इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version