रायपुर-बिलासपुर NH पर हादसाः ट्रेलर ने बस में मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रायपुरः छत्तीसगढ़ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के पास हुआ है. तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी. इस हादसे में जहां पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

रायपुर से विलासपुर की तरफ जा रही थी बस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज सुबह लगभग सवा 11 बजे हुआ. एक यात्री बस रायपुर से विलासपुर की तरफ जा रही थी. इसी दौरान सिगमा से 10 किलोमीटर आगे दरचुरा मोड़ पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी तेज थी कि बस हाईवे से नीचे जाकर पलट गई.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. बताया गया है कि मृतकों में दो पुरुष, दो बच्चे और एक महिला शामिल है, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हैं.

पुलिस ने सभी घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

राम मंदिर चंदा विवाद: सरकार ने लिया एक्शन, जांच के लिए गठित की गई SIT, ये अधिकारी करेंगे जांच

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चंदा विवाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र...

More Articles Like This

Exit mobile version