Amethi: टहल रहे पिता-पुत्र की कालरूपी वाहन ले उड़ा जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amethi: यूपी के अमेठी से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां खाना खाकर टहल रहे पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया. गंभीर रूप से घायल दोनों की मौत हो गई. यह दुर्घटना अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के टांडा-बांदा हाईवे पर बुधवार की देर रात हुई. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

खाना खाने के बाद टांडा-बांदा हाईवे पर टहल रहे थे पिता-पुत्र
जानकारी के अनुसार, निगोहा गांव निवासी मोहम्मद नसीर (64 वर्ष) बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे खाना खाने के बाद पुत्र मोहम्मद सईद (35 वर्ष) के साथ घर के सामने टांडा-बांदा हाईवे पर टहल रहे थे. इसी दौरान तभी किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दिया. इससे दोनों घायल हो गए.

घटना की जांच में जुटी पुलिस
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों की मदद से परिवार के लोग तत्काल दोनों घायलों को अस्पताल ले गए. सीएचसी में चिकित्सकों ने नसीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे सईद को रेफर कर दिया. बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

14 September 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 September 2026 Ka Panchang: आज, 14 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version