भारत से तनाव के बीच पाक ने उठाया भड़काने वाला कदम, करने जा रहा मिसाइल टेस्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Missile Test: दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. भारत की ओर से कड़े कदम उठाए जाने के बाद पाकिस्तान ने मिसाइल परीक्षण करने का ऐलान कर दिया है. भारतीय एजेंसियां पाकिस्तान के इस कदम पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं.

मिसाइल परीक्षण करने के लिए अधिसूचना जारी

रक्षा सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने कहा है, ‘पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर कराची तट पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए अधिसूचना जारी की है.’ सूत्रों ने यह भी कहा, ‘भारतीय एजेंसियां ​​सभी घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रही हैं.’

भारत ने उठाया कड़ा कदम

यहां यह भी बता दें कि, भारत ने कड़ा कदम उठाते हुए सिंधु जल समझौता खत्म कर दिया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहलगाम की घटना के बाद भारत के कदमों को गैरजिम्मेदाराना कार्रवाई कहा है. भारत ने मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था और पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने की घोषणा की थी.

आपको बता दें कि पहलगाम हमले के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार की शाम नई दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई थी. सीसीएस ने अटारी में जांच चौकी को तत्काल प्रभाव से बंद करने का भी फैसला किया है. यह घोषणा भी की गई है कि सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए ऐसे किसी भी वीजा को रद्द माना जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version