आंध्र प्रदेश पुलिस ने ध्वस्त किया माड़वी हिड़मा का नेटवर्क, सात माओवादी ढेर, दर्जनों गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maoist Encounter: माओवादियों के खिलाफ आंध्र प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सात माओवादी ढेर हो गए. आंध्र प्रदेश पुलिस ने कृष्णा, एलुरु, NTR विजयवाड़ा, काकीनाडा और डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिलों से 50 CPI (माओवादी) ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया है, जिससे संगठन के साउथ बस्तर और दंडकारण्य नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है.

आंध्र प्रदेश पुलिस बताया

आंध्र प्रदेश पुलिस बताया कि हिरासत में लिए गए माओवादियों में सीनियर माओवादी लीडर, लॉजिस्टिक्स एक्सपर्ट, कम्युनिकेशन ऑपरेटिव्स और हथियारबंद प्लाटून मेंबर, पार्टी मेंबर शामिल हैं, जिनमें से कई CPI माओवादी पार्टी के सेंट्रल कमेटी मेंबर माडवी हिडमा के काफी करीबी थे.

अमरावती पुलिस ने बताया कि बुधवार को आंध्र प्रदेश के मारेदुमिल्ली में हुई गोलीबारी में सात माओवादी ढेर हो गए. AP इंटेलिजेंस के ADG महेश चंद्र लड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मंगलवार से शुरु ऑपरेशन के दौरान अब तक सात माओवादी मारे गए हैं. मृतकों में तीन महिला माओवादी भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की पहचान मेतुरी जोखा राव उर्फ शंकर के रूप में हुई है. बाकी मारे गए माओवादियों के पहचान प्रयास किया जा रहा है.

शुरुआती जानकारी के आधार पर अधिकारी ने कहा कि श्रीकाकुलम का रहने वाला शंकर आंध्र ओडिशा बॉर्डर (AOB) का इंचार्ज (ACM) था और टेक्निकल चीजों, हथियार बनाने, कम्युनिकेशन में स्पेशलिस्ट था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version