Assam Flood: करीमगंज में भूस्खलन, तीन नाबालिगों सहित पांच लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Flood Situation In Assam: असम बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. करीमगंज जिले के बदरपुर इलाके में भूस्खलन में तीन नाबालिगों सहित पांच लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी देते हुए करीमगंज के पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रोतिम दास ने बताया कि असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर है. राज्य में बाढ़ की वजह से 15 जिलों के 1.61 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. बाढ़ की वजह से राज्य में अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है.

बाढ़ की वजह से ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर उफान पर
मालूम हो कि बाढ़ की वजह से ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर उफान पर है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी कोपिली का जलस्तर नागांव जिले के कामपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को एक सप्ताह का पूर्वानुमान जारी करते हुए गुवाहाटी में लगातार बारिश होने की भविष्यवाणी की है.

बाढ़ के कारण 14 जिले और 309 गांव प्रभावित
बता दे कि चक्रवात रेमल के कारण असम में भारी बारिश हुई है, जिससे व्यापक बाढ़ आ गई है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, बाढ़ के कारण 14 जिले और 309 गांव प्रभावित हुए हैं, जिनमें करीमगंज सबसे अधिक प्रभावित है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version