Barabanki: देहरादून एक्सप्रेस में उठने लगा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Barabanki: त्रिवेदीगंज के पास सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रही देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय यात्रियों में शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई. जब त्रिवेदीगंज के पास अचानक पहियों से धुआं उठने लगा. चालक ने तत्काल ट्रेन को रोक दिया. धक्का-मुक्की के बीच यात्री कूदकर ट्रेन से बाहर निकल गए. सूचना मिलते ही रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

अचानक पहिए से निकलने लगा धुआं
बताया जा रहा है कि लखनऊ सुल्तानपुर रेलवे ट्रैक पर देहरादून एक्सप्रेस हैदरगढ़ से पहले त्रिवेदीगंज क्षेत्र के मंगलपुर गांव के पास पहुंची थी. इसी दौरान अचानक यात्रियों ने देखा कि ट्रेन के कई पहियों से तेज धुंआ निकल रहा है. धुआं इस कदर उठ रहा था कि मानों ट्रेन के नीचे आग लगी हो.

चालक ने रोकी ट्रेन, धक्का-मुक्की के बीच नीचे कूदे सैकड़ों यात्री
यह देख यात्रियों में शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई. यात्रियों की सूचना पर लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन को मंगलपुर के पास ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया. ट्रेन रुकते ही धक्का-मुक्की के बीच सैकड़ों यात्री कूदकर ट्रेन से बाहर निकल गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेल अधिकारी
घटना सूचना कंट्रोल रूम को दी गई तो परिचालन के अधिकारी सतर्क हो गए. सूचना पाकर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे. प्रथमदृष्टया जांच में यह पाया गया कि गर्मी के दौरान पहियों की रगड़ के कारण ऐसा हुआ. संयोग अच्छा रही कि कोई दुर्घटना नहीं हुई. करीब एक घंटा बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version