Bihar: नवादा में हादसा, मालगाड़ी से टकराया ऑटो, महिला की मौत, सात घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar: बिहार भीषण हादसे की खबर आ रही है. यहां नवादा जिले में ऑटो और मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए. तीन की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.

मानवरहित रेलवे समपार फाटक पार करते समय हुई दुर्घटना
जानकारी के मुताबिक, नवादा के गया-किउल रेलखंड पर चातर हाल्ट मानवरहित रेलवे समपार फाटक पार करते समय गया से किउल की ओर जा रही मालगाड़ी से ऑटो की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद उछलकर ऑटो के दूर गिरा और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में एक महिला की मतौ हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए.

ककोलत से स्नान कर घर लौट रहे थे ऑटो सवार
स्थायनी लोगों ने तत्काल सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि ऑटो पर सवार लोग शादी समारोह के बाद ककोलत से स्नान कर अपने घर अरियण गांव लौट रहे थे.उसी दौरान यह दुर्घटना हुई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई. वहीं 3 बच्चे, एक महिला, 2 युवती एवं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए.

घायलों में सभी अरियन गांव के रहने वाले चुन्नू सिंह, ज्योति कुमारी, मनीता देवी, 4 वर्षिय अनन्या कुमार, 4 वर्षिय पीहू कुमार, 7 वर्षिय रिशु राज, लक्ष्मी कुमार शामिल हैं. मृतक ब्यूटी कुमारी सीतामढ़ी के सिरसा गांव की रहने वाली थी.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
फिलहाल सभी घायलों का नवादा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया. सदर अस्पताल में खुद सिविल सर्जन और डीएस घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे, जिसमें 3 लोगों की हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है और उन्हें रेफर कर दिया गया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version