Bihar: एनएच-31 पर हादसा, ट्रक से टकराई कार, तीन होटल मालिकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Naugachia News: बिहार से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां तेज रफ्तार एक कार ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार तीन लाइन होटल संचालकों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा भागलपुर के नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 पर ज्योति ढाबा के नदजीक शुक्रवार सुबह हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक में घुसी कार को निकाला. इसके बाद शवों को बाहर निकाला.

गोपालपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 पर हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि भागलपुर के नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 पर ज्योति ढाबा के नदजीक आज सुबह तेज रफ्तार एक कार ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रक में घुस गई. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

क्रेन की मदद से निकाला गया ट्रक में घुसी कार को
दुर्घटना की सूचना मिलने पर रंगरा गोपालपुर और नवगछिया पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची. क्रेन की मदद से पुलिस ने ट्रक में घुसी कार से बाहर निकाला. इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा. मृतक की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी सुभाष यादव के पुत्र चंद्रहास यादव, पन्ना लाल यादव के पुत्र सनोज यादव और खगड़िया जिले के बासुकी यादव के पुत्र प्रभाकर यादव के रूप में हुई.

लाइन होटल चलाते थे हादसे का शिकार हुए लोग
स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों एक साथ मिलकर शिव मंदिर चौक, भवानीपुर पर लाइन होटल का संचालन करते थे. सुबह 4 बजे के बाद वे घर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने जा रही डीसीएम ट्रक से टक्कर मार दी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version