बागपत में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत

Must Read

कुलदीप पंडित\बागपत : रविवार को बागपत के बड़ौत में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार के बेकाबू वाहन ने एक मासूम को कुचल दिया और मौके पर ही मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे से गुस्साए मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर रोड जाम कर जमकर हंगामा किया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की भी मांग की.

दूसरी कक्षा का छात्र था अंकुर
आपको बता दें कि पूरा मामला बड़ौत के बिजरोल गांव का है. मृतक के पिता ने बताया कि उनका 9 साल का बेटा अंकुर दूसरी कक्षा का छात्र था. रविवार को छुट्टी होने के कारण अंकुर घर से बाल कटाने के लिए निकला था. बाल कटाने के बाद वो घर की तरफ आ रहा था तभी अचानक एक हाई स्पीड कैंटर ने अंकुर को बेरहमी से कुचल दिया. मौके पर ही अंकुर की मौत हो गई.

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कैंटर ड्राइवर, कैंटर को छोड़कर मौके पर ही फरार हो गया. हादसे से भड़के लोगों ने कैंटर में तोड़फोड़ की और रोड जाम कर हंगामा शुरु कर दिया. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने फरार कैंटर ड्राइवर को बड़ौत से गिरफ्तार कर लिया है. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और मामले को शांत कराया.

Latest News

08 November 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

08 November 2026 Ka Panchang: : 8 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और रविवार...

More Articles Like This