छत्तीसगढ़: बीजापुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 17 लाख के चार इनामी नक्सलियों को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों दो महिला नक्सली सहित 17 लाख रुपये के इनामी चार नक्सलियों को मार गिराया है. बताया गया है कि शनिवार की शाम से नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी थी.

बताया गया है कि बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में बासागुड़ा और गंगलूर थाना के सरहदी जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया. इसी दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ शुरु हो गई.

बरामद हुए ये हथियार

मुठभेड़ में दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के चार माओवादी मारे गए हैं, जिनमें तीन एसएम स्तर के और एक पार्टी सदस्य कमांडर शामिल है. मुठभेड़ स्थल से एक SLR, एक इंसास, एक 303 रायफल, एक 12 बोर बंदूक, BGL लॉन्चर, सिंगल शॉट हथियार सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं.

बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में माओवादी कैडर की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना के आधार पर DRG बीजापुर की टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया था.

इस रूप में हुई मारे गए नक्सलियों की पहचान

हुंगा, एसएम, प्लाटून नंबर 1- शासन द्वारा 5 लाख का इनाम घोषित,  लक्खे, एमएम, प्लाटून नंबर 30- शासन द्वारा 5 लाख का इनाम घोषित, भीमे, एसएम- शासन द्वारा 5 लाख का इनाम घोषित,  निहाल उर्फ राहुल, पार्टी सदस्य- शासन द्वारा 2 लाख का इनाम घोषित.

मालूम हो कि 26 जुलाई की शाम से तलाशी अभियान चलाया गया था, जिसके बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ होती रही. मुठभेड़ के बाद तलाशी में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई.

Latest News

भारत के लिए बेहद खास रहने वाला है यह साल, ISRO चीफ ने बताया जल्द ही लॉन्च होगा गगनयान

Gaganyaan: इसरो जल्द ही अंतरिक्ष में अपना पहला मानव मिशन लॉन्च करेगा. भारत का बहुप्रतीक्षित गगनयान मिशन अब अपने...

More Articles Like This

Exit mobile version