छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों ने बिछाया IED, हुआ ब्लास्ट, ASP शहीद, कई अधिकारी घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सुकमा: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की खबर सामने आई है. यह खबर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले आ रही है. सोमवार की सुबह माओवादियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED विस्फोट की जद में आने से एडिशनल एसपी (ASP) आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए, जबकि इस धमाके में सब-डिवीजनल पुलिस अधिकारी (SDOP) भानुप्रताप चंद्राकर और कोंटा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला सहित कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात को फंदीगुड़ा के पास एक क्रेशर प्लांट में माओवादियों ने हमला कर एक बैकहो लोडर मशीन (जेसीबी) को आग के हवाले कर दिया था. मशीन के आसपास माओवादियों ने प्रेशर IED भी बिछा दी थी. इस घटना की जांच के लिए सोमवार सुबह पुलिस अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची.

प्रेशर IED विस्फोट हमले में पहले ASP आकाश राव गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें तत्काल कोंटा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. SDOP भानुप्रताप चंद्राकर और थाना प्रभारी सोनल ग्वाला सहित अन्य घायल अधिकारियों को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजे जाने की तैयारी की जा रही है. सभी घायलों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version