देहरादून: मॉर्निंग वॉक पर निकले थे रिटायर्ड ब्रिगेडियर, हो गया गोली से सामना, थमी सांसे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dehradun Crime: देहरादून सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां राजपुर इलाके में गोली लगने से एक 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत हो गई. बताया गया है कि दो वाहनों में यात्रा कर रहे लोगों के बीच हुई बहस के दौरान हुई गोलीबारी का निशाना ब्रिगेडियर हो गए और उनकी मौत हो गई.

जाने क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों के मुताबिक, दो वाहनों में सवार लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद गोलीबारी होने लगी. उस समय ब्रिगेडियर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी एक गोली उन्हें लगी और उनकी मौत हो गई. पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच जारी है.

देहरादून एसपी प्रमोद कुमार ने बताया

देहरादून एसपी प्रमोद कुमार ने बताया, “आज सुबह करीब 7 बजे राजपुर पुलिस स्टेशन को जौहरी गांव में दो वाहनों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर हुए विवाद की सूचना मिली. सूचना मिली कि एक वाहन में सवार लोग आगे चल रहे वाहन पर गोलियां चला रहे थे. इस गोलीबारी के दौरान सुबह की सैर के लिए निकले एक व्यक्ति को गोली लग गई. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. अब पुष्टि हो गई है कि इलाज के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई है. पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों सहित सभी पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में घेराबंदी कर दी. वाहन का पता लगाने और इसमें शामिल व्यक्तियों को पकड़ने के लिए गहन तलाशी अभियान जारी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तारी कर ली जाएगी.”

Latest News

रूस ने कीव पर दागे दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन, जेलेंस्की बोले- अब तक का सबसे बड़ा हमला

Russia Ukraine War: यूक्रेन और रुस के बीच जंग जारी है. 24 घंटों के अंदर रूस ने कीव के...

More Articles Like This