Deoria Murder: नशे में यमराज बना युवक, ले ली पत्नी और मासूम बेटी की जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

देवरियाः यूपी के देवरिया से दिल को दहला देने वाली खबर आ रही है. यहां शराब के नशे में एक युवक यमराज बन गया. उसने कहासुनी के बीच पत्थर से वार कर पत्नी और मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया. वारदात के आरोपी दोनों के शवों को कमरा में बंद कर फरार हो गया, हालांकि बाद में पुलिस ने उसे दबोच लिया. यह सनसनीखेज घटना जिले के मईल थाना क्षेत्र के बिसौली माफी में गुरुवार की देर रात हुई.

पत्नी से कहासुनी के बीच पत्थर से किया वार
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात बिसौली माफी गांव निवासी बबलू कुमार शराब के नशे में घर पहुंचा. किसी बात को लेकर पत्नी दुर्गावती से विवाद हो गया. कहासुनी के बीच गुस्साएं बबलू ने घर में रखे पत्थर से दुर्गावती के सिर पर वार कर दिया. यह देख 12 वर्षीय बेटी प्रीति चीखने-चिल्लाने लगी तो बबलू ने उसके सिर पर ही प्रहार कर दिया. गंभीर रूप से घायल मां-बेटी की मौत हो गई.

पत्नी-बेटी के शव को कमरे में बंद कर हुआ फरार
घटना के बाद आरोपी दोनों का शव कमरे में बंद कर फरार हो गया. देर रात घटना की जानकारी होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करने के बाद शवों को कब्जे में ले लिया.

एएसपी डा. भीम कुमार गौतम ने बताया
इस संबंध में एएसपी डा. भीम कुमार गौतम ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version